Thursday, October 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

अमृतसर दुर्ग्याना मंदिर में रील बनाने पर भड़के संत, कमेटी को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

भारत इंफो : अमृतसर के विश्व प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक दुर्ग्याणा मंदिर में एक बार फिर फिल्मी गानों पर वीडियो बनाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंदिर परिसर के भीतर ‘तेरे बगैर साजन, चूड़ी मजा ना देगी’ जैसे हिंदी गाने पर रील बनाती नजर आ रही है। इस वीडियो के सामने आते ही धार्मिक संगठनों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है और काली सेना ने इस पर सख्त आपत्ति जाहिर की है।

सावन के महीने में धार्मिक मर्यादा के उल्लंघन का आरोप
काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी अशनील महाराज ने इस पूरे मामले पर गंभीर सवाल उठाते हुए मंदिर प्रबंधन और रील बनाने वालों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है और ऐसे पावन अवसर पर धार्मिक स्थलों की गरिमा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। मंदिर जैसे पवित्र स्थान के भीतर नाच-गाकर वीडियो बनाना और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना सनातन परंपराओं व धार्मिक मर्यादा का सीधा उल्लंघन है।

धार्मिक भावनाएं आहत होने पर कड़े कदम की मांग
स्वामी अशनील महाराज का कहना है कि दुर्ग्याणा मंदिर की अपनी एक महान ऐतिहासिक और आध्यात्मिक साख है, लेकिन लगातार परिसर के अंदर इस तरह की अमर्यादित रील्स बनाई जा रही हैं और पृष्ठभूमि में हिंदी गानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसी गतिविधियों से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने मंदिर प्रशासन से मांग की है कि परिसर में इस प्रकार की रील कल्चर और अभद्र गतिविधियों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए ताकि मंदिर की पवित्रता कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *