loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

जालंधर के बूटा पिंड में घर पर हमला, गोलियां चलाने का आरोप; पुलिस को मिले दो खोल

भारत इंफो : जालंधर के बूटा पिंड इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात करीब 3 बजे बदमाशों द्वारा एक घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने घर पर तेजधार हथियारों से हमला करने के बाद गोलियां भी चलाईं। इस दौरान गली में खड़ी दो कारों के शीशे भी टूट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान दो खोल बरामद किए गए।

घर में बच्चों के साथ सो रही थी महिला
बूटा पिंड निवासी रेखा ने बताया कि वह देर रात अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान इलाके में रहने वाले कुछ युवक पुरानी रंजिश के चलते तेज रफ्तार बाइक पर उनके घर के बाहर पहुंचे। बाइक रोकने के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
इसके बाद बदमाशों ने उनके घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घर की खिड़की टूट गई और आरोपियों ने दरवाजे को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

गोलियां चलाकर फरार हुए हमलावर
पीड़िता ने आरोप लगाया कि परिवार डर के कारण बच्चों को लेकर घर की छत पर चला गया। बदमाश गाली-गलौज करते हुए तीन राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान गली में खड़ी दो कारों के शीशे भी टूट गए। घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

थाना नंबर 6 की एसएचओ राजवंत कौर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस को घटनास्थल से दो खोल बरामद हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *