loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 36°C
Breaking News

राजा वड़िंग ने मंच से कहा ‘RSS के चमचे’, समर्थकों ने किया जोरदार विरोध

भारत इंफो : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में आयोजित पार्टी कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हो गया। कार्यक्रम में कुछ कांग्रेस समर्थक एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की तस्वीर और ‘बघेल गो बैक’ लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंच गए। इससे कार्यक्रम का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई।

सिमरजीत बैंस के इशारे के बाद बढ़ा विवाद
कार्यक्रम के दौरान मंच से पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा चूड़ियां दिखाने का इशारा किए जाने के बाद विवाद और गहरा गया। इसे देखकर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के समर्थक भड़क उठे और उन्होंने भी जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। खास बात यह रही कि हाल ही में हाईकमान की फटकार के बाद इस बार नारेबाजी पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बजाय उनके करीबी भारत भूषण आशू के समर्थन में सुनाई दी।

आशू समर्थकों ने लगाए उकसाने के आरोप
भारत भूषण आशू के समर्थकों का आरोप है कि राजा वड़िंग ने इशारों-इशारों में उन्हें उकसाया, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। वहीं, राजा वड़िंग ने मंच से नारेबाजी करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्हें “आरएसएस के चमचे” बताया और कार्यक्रम से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों गुटों के बीच माहौल और अधिक गरमा गया।

‘पूरी रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी’
राजा वड़िंग ने अपने संबोधन में बिना नाम लिए भारत भूषण आशू पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी दावा करते थे कि लुधियाना में पूरी कांग्रेस उनकी जेब में है, वही छह की छह सीटें हार गए। उन्होंने यह भी कहा कि मेयर और चेयरमैन बनाने वाले नेताओं का दावा करने वालों का प्रदर्शन सबके सामने है। वड़िंग ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में हुई पूरी घटना की रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *