loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

जालंधर-लुधियाना में सुबह से तेज बारिश, कई इलाकों में मौसम हुआ सुहावना

भारत इंफो : पंजाब में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ले ली। लुधियाना और जालंधर में सुबह से तेज बारिश होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जबकि वाहन चालकों को भी आवागमन के दौरान सावधानी बरतनी पड़ रही है।

7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज पंजाब के सात जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) शामिल हैं। इन जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है।

चंडीगढ़ में बादल छाए रहने का अनुमान
राजधानी चंडीगढ़ में आज पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि यहां भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन मौसम में बदलाव के चलते बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
लगातार बदल रहे मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। निचले इलाकों में जलभराव की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यदि बारिश का दौर जारी रहता है तो कुछ क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *