Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स ने गुरमीत सहगल को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

भारत इंफो : जालंधर देश के पेट्रोलियम व्यापारियों के शीर्ष संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स (FAIPT) ने गुरमीत सहगल (मोंटी सहगल) को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता (National Spokesperson) नियुक्त किया है।
फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक बधवार द्वारा 25 जुलाई 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, गुरमीत सहगल को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे देशभर के पेट्रोलियम व्यापारियों के हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी करेंगे तथा फेडरेशन के नियमों एवं उद्देश्यों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

फेडरेशन ने कहा है कि गुरमीत सहगल का अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और व्यापारिक मुद्दों की समझ पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करेगी। उनकी नियुक्ति से संगठन और पेट्रोलियम व्यवसाय से जुड़े सदस्यों के बीच बेहतर संवाद स्थापित होने की उम्मीद जताई गई है।

गौरतलब है कि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स देशभर के पेट्रोलियम व्यापारियों का एक प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है, जो लंबे समय से व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों को सरकार और संबंधित एजेंसियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाता रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में गुरमीत सहगल अब फेडरेशन की नीतियों, गतिविधियों और पेट्रोलियम व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संगठन का आधिकारिक पक्ष राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *