Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

पंजाब में BSF जवान की मौत, पत्नी और दो बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़

भारत इंफो : पंजाब के अबोहर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में बीएसएफ के एएसआई विनोद कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने घर की छत पर बारिश का जमा पानी साफ कर रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ASI विनोद कुमार हरियाणा के भिवानी के नंदगांव के निवासी थे। वह अबोहर में कैंट एरिया के पास किराए के मकान में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रह रहे थे।

निजी अस्पताल से सिविल अस्पताल किया गया रेफर
हादसे के बाद पत्नी ने शोर मचाया तो बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल जवान को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *