Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

पंजाब में गर्लफ्रेंड ने भाई के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, अस्पताल में कबूला जुर्म

भारत इंफो : पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा कस्बे से एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक प्रेमिका ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया। मृतक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए मजीठा आया हुआ था, जहां इस भयानक घटना को अंजाम दिया गया। इस वारदात में हैरान करने वाली बात यह है कि युवक को आग के हवाले करते समय प्रेमिका और उसका चचेरा भाई भी बुरी तरह से झुलस गए। फिलहाल दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

पहले बताया गया आत्मदाह, अस्पताल में आरोपियों ने कबूला जुर्म

इस दर्दनाक घटना को शुरुआत में खुदकुशी का मामला मानकर देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में असलियत सामने आ गई। एसएचओ करम पाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि अस्पताल में भर्ती घायल युवती और उसके चचेरे भाई ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि हत्या की पूरी साजिश और इसके पीछे के सटीक कारणों का पर्दाफाश किया जा सके।

शादीशुदा था मृतक, प्रेमिका की बेरुखी से था नाराज

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गांव बल खुर्द निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक संदीप सिंह पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन उसका मजीठा की रहने वाली इस युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से युवती ने संदीप से दूरियां बढ़ा ली थीं और उससे हर तरह की बातचीत पूरी तरह बंद कर दी थी। प्रेमिका की इस बेरुखी और अनदेखी से संदीप काफी नाराज चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के मकसद से वह मजीठा पहुंचा था, जहां उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *