भारत इंफो : नगर निगम कमिश्नर कपूरथला, अनुपम कलेर बाली, IAS की सास एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आरके बाली की माताजी स्वर्गीय गुरमीत कौर की आत्मिक शांति के लिए भोग एवं अंतिम अरदास आज दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, अर्बन एस्टेट फेज-1, जालंधर में होगी। इसके उपरांत गुरु का लंगर भी आयोजित किया जाएगा।
गौरतलब है कि स्वर्गीय गुरमीत कौर का निधन 8 जुलाई 2026 को हो गया था। उनका अंतिम संस्कार वीरवार को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में किया गया था। परिवार ने सभी शुभचिंतकों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं परिचितों से भोग एवं अंतिम अरदास में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास करने की अपील की है।