loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

अमृतसर में पुलिस-मुठभेड़ के बाद 2 गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार बरामद

भारत इंफो : अमृतसर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ और क्रॉस फायरिंग के बाद दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और एक कार बरामद की गई है। यह कार्रवाई मंगलवार को अमृतसर के खलचियां इलाके के पास की गई। अमृतसर ग्रामीण पुलिस को संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों संबंधी गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग
पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक क्रॉस फायरिंग होती रही।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो पिस्तौल और एक कार बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

कई आपराधिक मामलों से जुड़े होने की आशंका
जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि और अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *