loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 40°C
Breaking News

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध

भारत इंफो : केंद्र सरकार ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम को सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से आयोजित कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह प्रतिबंध 22 जून तक प्रभावी रहेगा, जबकि प्लेटफॉर्म का मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रखा जाएगा।

फर्जी पेपर लीक गिरोहों पर कार्रवाई
National Testing Agency (NTA) के अनुसार, कुछ संगठित गिरोह टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से छात्रों और उनके अभिभावकों को कथित प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी कर रहे थे। “Paper Leaked NEET”, “Re-NEET 2026” और “Private Mafia” जैसे नामों से संचालित कई चैनलों पर कथित तौर पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की मांग की जा रही थी।

प्रश्नपत्र पूरी तरह सुरक्षित: NTA
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि NEET-UG 2026 का प्रश्नपत्र पूरी तरह सुरक्षित है और परीक्षा से पहले किसी भी व्यक्ति के पास इसकी पहुंच नहीं है। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अफवाहों और फर्जी दावों से सावधान रहने की अपील की है। कई मामलों में टेलीग्राम के मैसेज एडिट फीचर का गलत इस्तेमाल किया गया। परीक्षा संपन्न होने के बाद पुराने संदेशों को एडिट कर उनमें वास्तविक प्रश्नपत्र जोड़ा जाता था, जिससे यह भ्रम पैदा किया जाता था कि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था।

फर्जी सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने की कोशिश
एजेंसी का कहना है कि टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध और एडिट फीचर को सीमित करने का उद्देश्य फर्जी ‘पेपर लीक’ सामग्री के प्रसार को रोकना और परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना है। अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से छात्रों को गुमराह करने वाले नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *