Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

मिशन विकसित भारत: नए आयकर कानून के प्रति जागरूक करने के लिए जालंधर में ‘प्रारंभ 2026’ का आयोजन

भारत इंफो : प्रधान आयकर आयुक्त-1, जालंधर के कार्यालय द्वारा आगामी 16 जून 2026 को सुबह 10:30 बजे आदर्श नगर स्थित एमजीएन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में ‘प्रारंभ 2026’ नामक एक मेगा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

‘मिशन विकसित भारत के लिए नीतिगत सुधार और जिम्मेदार कार्रवाई’ की थीम पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस और करदाताओं को नए ‘आयकर अधिनियम, 2025’ के प्रति जागरूक करना है। इस महत्वपूर्ण आयोजन के माध्यम से आयकर विभाग कर सुधारों और देश के विकास में नागरिकों की जिम्मेदारियों को लेकर अहम जानकारी साझा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *