loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 40°C
Breaking News

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर, मेडिकल स्टोर पर 8 राउंड फायर कर फरार हुए हमलावर

भारत इंफो : चंडीगढ़ में PGI अस्पताल के नजदीक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में मेडिकल स्टोर के कैशियर की मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

स्कूटी पर आए हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तीन हमलावर स्कूटी पर सवार होकर मेडिकल स्टोर पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावरों के पास ऑटोमैटिक हथियार थे और उन्होंने करीब 7 से 8 राउंड फायर किए।

फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए  कैशियर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस ने मार्केट सील कर शुरू की जांच
वारदात के बाद पुलिस ने पूरे बाजार क्षेत्र को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *