Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

पंजाबी सिंगर की हत्या, 6 दिन पहले गन पॉइंट पर किया गया था किडनैप

भारत इंफो : लुधियाना से 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप हुई पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उनका शव नीलो के पास नहर से बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। नहर से शव मिलने की सूचना के बाद परिवार मौके पर पहुंचा और शव की पहचान इंदर कौर के रूप में की। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

15 मई को दर्ज हुई थी FIR
मामले में इंदर कौर के भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत पर 15 मई को मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा और उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। परिवार का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

गन प्वाइंट पर हुई थी किडनैपिंग
जानकारी के मुताबिक, इंदर कौर को 6 दिन पहले हथियारों के बल पर अगवा किया गया था। इसके बाद परिवार लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहा था। अब शव मिलने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *