Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

जालंधर में दिनदहाड़े क्लीनिक के अंदर घुसकर लूट, महिला पर दातर से हमला कर चेन छीनी

भारत इंफो : जालंधर के नकोदर रोड पर दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने एक महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घायल महिला की पहचान आशा रानी के रूप में हुई है, जो अपने क्लीनिक में मौजूद थीं।

हमलावर पहले करता रहा रेकी
चश्मदीद के अनुसार, आरोपी युवक पहले इलाके में घूमकर रेकी करता रहा। इसके बाद वह पैदल क्लीनिक में घुसा और महिला पर दातर से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने करीब 2 तोले की सोने की चेन छीनी और बाहर खड़े बाइक सवार साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती
हमले में महिला के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर टांके लगाए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *