loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

पंजाब में 2 से 6 मई तक येलो अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

भारत इंफो : पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और ओलावृष्टि का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। मौसम सुहावना हो गया है और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। सुबह और रात के समय में हल्की-हल्की ठंडी हवाएं चल रही है। हालांकि दोपहर में अभी भी काफी गर्मी हो रही है।

2 से 6 मई तक येलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2 से 6 मई के बीच राज्य में बारिश, गरज-तूफान और बिजली चमकने की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 1 मई के लिए कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन 2 मई से मौसम खराब होने की आशंका है। लोगों को सलाह दी गई है कि इन दिनों कहीं भी जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
मौसम केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। वहीं 7 मई को बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *