loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

AAP सांसदों के दल बदल पर CM मान सख्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगे मुलाकात

भारत इंफो : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात आम आदमी पार्टी के सांसदों के दल बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के मुद्दे को लेकर हो रही है। मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति से अकेले मिलने का समय दिया गया है। हालांकि उन्होंने सभी विधायकों के साथ मिलने का समय मांगा था, लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिली।

विधायकों को साथ ले जाएंगे राष्ट्रपति भवन
मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह सभी विधायकों को अपने साथ राष्ट्रपति भवन तक लेकर जाएंगे। हालांकि विधायक बाहर ही रहेंगे और मुख्यमंत्री अकेले अंदर जाकर मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य राइट टू रिकॉल के तहत 6 सांसदों की सदस्यता रद्द करवाने की मांग उठाना है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि इन सीटों पर दोबारा मतदान कराया जाए।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें 5 मई को राष्ट्रपति से मिलने का समय मिला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह पंजाब और राज्य के लोगों की आवाज को मजबूती से राष्ट्रपति के सामने रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *