loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹450 करोड़ की हेरोइन जब्त

भारत इंफो : अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त ऑपरेशन में 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 450 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह कार्रवाई अमृतसर स्पेशल स्टेट ऑपरेशंस सेल और पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा मिलकर की गई। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

माहल गांव के पास पकड़े गए आरोपी
बरामदगी अमृतसर जिले के माहल गांव के पास की गई, जहां आरोपियों को नशीले पदार्थों के साथ काबू किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और संगठित तरीके से तस्करी कर रहा था।

पाकिस्तान और विदेशी हैंडलर्स से जुड़े तार
जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स और पाकिस्तान स्थित तस्करों से जुड़े हुए हैं। यह गिरोह सीमा पार से ड्रग्स की सप्लाई कर पंजाब समेत अन्य राज्यों में फैलाने का काम कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *