loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

जंग का असर: अमृतसर से 10 फ्लाइट्स कैंसिल

भारत इंफो, जालंधर : मध्य पूर्व देशों में छिड़ी जंग का असर अब पंजाब पर भी दिखाई देने लगा है। अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बीते 9 घंटे के दौरान कुल 10 फ्लाइट्स कैंसिल की जा चुकी हैं।

श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर डा. वीके सेठ की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक कतर एयरवेज की दोहा-अमृतसर-दोहा के मध्य चलने वाली दो फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई-शारजाह-अमृतसर के मध्य चलने वाली चार फ्लाइट्स, स्पाइसजेट की अमृतसर-दुबई के मध्य चलने वाली दो फ्लाइट्स और शारजाह-अमृतसर-शारजाह के मध्य चलने वाली इंडिगो एयरलाइन की दो फ्लाइट्स को रद्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *