भारत इंफो : राहुल गांधी ने बरनाला में आयोजित मजदूर महारैली के दौरान पंजाब कांग्रेस नेताओं को साफ संदेश दिया कि पार्टी में व्यक्तिगत राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि जीत हमेशा टीमवर्क से मिलती है, एक खिलाड़ी अकेले मैच नहीं जिता सकता। चाहे कोई नेता कितना भी बड़ा क्यों न हो, पार्टी से ऊपर कोई नहीं हो सकता। उन्होंने नेताओं को चेतावनी दी कि सभी को टीम प्लेयर की तरह काम करना होगा, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए।
खड़गे के साथ मिलकर अनुशासन की बात
राहुल गांधी ने कहा कि अगर कोई नेता टीम भावना से काम नहीं करेगा तो वे और मल्लिकार्जुन खड़गे मिलकर अनुशासनात्मक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता हैं और पंजाब में भविष्य उन्हीं के सम्मान से तय होगा।
कार्यकर्ताओं को बताया असली ताकत
उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। गुटबाजी से पार्टी को नुकसान होता है और इससे बचना जरूरी है।