loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

पंजाब में स्कूल टाइम बदला, 1 मार्च से लागू होगा नया शेड्यूल

भारत इंफो : पंजाब सरकार ने बदलते मौसम और विद्यार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए राज्य के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया है। यह नया समय 1 मार्च से लागू होकर 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। नए आदेश के अनुसार प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक तय किया गया है।

स्कूलों को सख्त निर्देश
शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि तय किए गए समय का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही स्कूल प्रशासन को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *