loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

World War की तरफ अग्रसर दुनिया! इज़रायल के हमले के बाद ईरान ने 5 देशों पर किया अटैक

भारत इंफो : मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है, जहां ईरान ने अमेरिकी सैन्य उपस्थिति वाले ठिकानों और इज़रायल को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान की यह कार्रवाई उन देशों में दर्ज की जा रही है जहां अमेरिका के प्रमुख सैन्य इर्द-गिर्द मौजूद हैं, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

खाड़ी देशों के इलाके पर मिसाइल हमले
ताजा रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने अमेरिकी नौसैनिक बेड़े के मुख्यालय सहित खाड़ी क्षेत्र में स्थित ठिकानों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इनमें UAE, Bahrain, Qatar , Kuwait and Israel शामिल हैं। ईरान ने अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाते हुए इन देशों में हमले किए हैं। इलाके में जोरदार धमाकों और वायु रक्षा सक्रिय होने की खबरें मिली हैं।

हवाई क्षेत्र बंद और सुरक्षा अलर्ट जारी
हमलों के बाद अनेक देशों ने अपने एयर स्पेस को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है और नागरिक सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी कर रखा है। एयरलाइंस ने भी कुछ उड़ानों को रद्द या दिशा परिवर्तित किया है। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अमेरिकी और सहयोगी बलों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *