भारत इंफो : दिल्ली विधानसभा में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर पेश हुए। इन दोनों के साथ राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर भी पहुंचे। जहां तीनों अधिकारी अपना आतिशी के मामले को लेकर अपना पक्ष रख रहे हैं।
विधानसभा से लग चुकी है फटकार
इससे पहले दिल्ली विधानसभा ने एडिशनल सेक्रेटरी होम मिनिस्ट्री पंजाब, डीजीपी पंजाब, जालंधर पुलिस कमिश्नर को इस मामले में फटकार लगा चुकी है। विधानसभा ने तीनों से पूछा था कि तय समय (12 फरवरी) तक जवाब क्यों नहीं दिया। जिसके बाद उन्हें अपनी बात रखने का आखिरी मौका दिया गया।
अब जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल दिल्ली विधानसभा में पूर्व सीएम आतिशी ने एक विवादित बयान दिया था। इसे लेकर जालंधर के AAP नेता इलबाल सिंह बग्गी की शिकायत पर कांग्रेस नेता और कैंट MLA परगट सिंह, सुखपाल खैहरा पर केस दर्ज किया गया था। ऐसे में सवाल उठाया गया कि जब वीडियो दिल्ली विधानसभा की प्रॉपर्टी थी, तो जालंधर में किस आधार पर FIR दर्ज की गई। दोनों नेताओं के खिलाफ आरोप था कि इन्होंने वीडियो को आगे शेयर किया है।