loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

जालंधर में पंजाब जागृति मंच ने मां बोली पंजाबी मार्च निकाला, मनकीरत औलख की परफॉर्मेंस ने भरा जोश

भारत इंफो : जालंधर में आज पंजाबी जागृति मंच की ओर से विशाल ‘मां बोली पंजाबी मार्च’ निकाला गया। यह मार्च सुबह करीब 10:30 बजे लायलपुर खालसा स्कूल से शुरू होकर देश भगत यादगार हॉल में जाकर समाप्त हुआ। आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए और पूरे रास्ते सांस्कृतिक नारों व गीतों की गूंज सुनाई देती रही।

मनकीरत की परफॉर्मेंस ने बांधा समां
मार्च के दौरान पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने मंच से परफॉर्मेंस दी। उन्होंने युवाओं को भी साथ में गाने के लिए कहा और एक ही गीत दो बार सुनाया, जिससे माहौल में उत्साह बन गया। कार्यक्रम के आयोजक दीपक बाली के आग्रह पर औलख ने बोलियां भी डालीं। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने उनका भरपूर साथ दिया और कई लोग गीतों की लाइनें गुनगुनाते नजर आए।

हमें अपनी मातृ भाषा नहीं भूलनी चाहिए
कार्यक्रम में पहुंचे पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि कुछ लोग पंजाबी बोलने वालों को अनपढ़ कहते हैं, लेकिन अंग्रेजी बोलने वाले भी अनपढ़ हो सकते हैं। पंजाबी हमारे गुरुओं की भाषा है और गुरु नानक देव की गुरवाणी की भाषा है, इसलिए हमें अपनी भाषा और पहचान नहीं भूलनी चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 150 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए कई मार्गों पर करीब तीन घंटे तक डायवर्जन लागू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *