भारत इंफो : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर the bharat info. com और legends and leaders with Manu की तरफ से अपने PPR मार्केट स्थित कार्यालय में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में लंगर का आयोजन किया। इस आयोजन का शुभारंभ जालंधर के मेयर वनीत धीर और वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेत्री राजविंदर कौर थियाड़ा ने किया।









इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें खादी बोर्ड के अध्यक्ष काकू अहलूवालिया, रॉबिन सांपला, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब के ज्वाइंट डायरेक्टर मनविंदर सिंह, पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश शर्मा, खालसा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर एडमिशन राजीव शर्मा, हरियाणा सरकार के सलाहकार डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर शर्मा, बीएसएफ के रिटायर्ड आईजी मधुसूदन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार दीपकमल कौर, डॉ सुरेंद्रपाल, ख़बरिस्तान न्यूज़ नेटवर्क के संस्थापक चंद्रमोहन अग्रवाल, संपादक रमन कुमार, गगन वालिया, संदीप शाही, रमेश नय्यर, राकेश बहल, पार्षद बलराज ठाकुर, इंदरजीत सिंह सोनू, सौरव सेठ, GS राजा पीपीआर मार्किट के प्रधान विशेष तौर पर पहुंचे। इस आयोजन ने महाशिवरात्रि के महत्व को बढ़ावा देने और समुदाय को एकजुट करने का काम किया।