loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

अमेरिका में कुदरत का कहर : बर्फीले तूफान ने थामी सुपरपावर की रफ्तार, जनजीवन अस्त-व्यस्त

भारत इंफो : अमेरिका इस समय भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में है, जिसने पूरे देश की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सड़कों से लेकर रनवे तक हर तरफ बर्फ की कई फीट मोटी चादर बिछ गई है। खराब विजिबिलिटी और खतरनाक मौसम के चलते अब तक लगभग 11,000 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा है, जिससे हजारों यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए हैं।

स्कूल-कॉलेज और हाईवे बंद
हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दी है। न्यूयॉर्क सिटी में एहतियातन स्कूल, पुल और हाईवे बंद कर दिए गए थे, हालांकि मेयर जोहरान ममदानी ने स्थिति की समीक्षा के बाद मंगलवार से स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं।

अंधेरे में डूबे 6 लाख घर
बर्फबारी का सबसे बुरा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है, जिससे करीब 6 लाख घरों की बत्ती गुल हो गई है। कड़ाके की ठंड के बीच लोग बिना हीटिंग और बिजली के घरों में कैद होने को मजबूर हैं। परिवहन व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में भी बड़ी बाधा आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *