loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

घर से निकलीं और फिर गायब! जालंधर में तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमयी हालत में लापता

भारत इंफो : जालंधर के सुंदर नगर इलाके से सोमवार शाम तीन नाबालिग लड़कियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है। लापता बच्चों में दो सगी बहनें (12 और 13 वर्ष) और उनकी 16 वर्षीय सहेली शामिल हैं। दोनों बहनें चौथी और पांचवीं कक्षा की छात्राएं बताई जा रही हैं। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में तीनों को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाहर जाते देखा गया है, जिसके आधार पर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

घर लौटे परिजन तो बेटियां थीं गायब
परिजनों ने बताया कि वे सुबह रोजाना की तरह काम पर चले गए थे और शाम करीब साढ़े पांच बजे घर लौटे तो बेटियां कमरे में नहीं थीं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही अशोक मीणा, एसीपी नॉर्थ, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी और अलग-अलग टीमें बनाकर संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग
जांच के दौरान इलाके के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई, जिसमें तीनों लड़कियां सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बाहर निकलती नजर आईं। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आगे की कड़ियां जोड़कर उनकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *