loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 16°C
Breaking News

झारखंड में एयर एंबुलेंस क्रैश, प्लेन में सवार 7 लोगों की मौत

भारत इंफो : झारखंड के चतरा के सिमरिया क्षेत्र के घने जंगल में रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गंभीर रूप से झुलसे मरीज, उनकी पत्नी, रिश्तेदार, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और दोनों पायलट शामिल हैं।

उड़ान के कुछ देर बाद टूटा संपर्क
जानकारी के अनुसार विमान शाम करीब 7:11 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से उड़ा था और उसे दिल्ली पहुंचना था। उड़ान भरने के लगभग 23 मिनट बाद खराब मौसम के बीच एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया और थोड़ी देर बाद विमान जंगल में क्रैश हो गया।

मृतकों की पहचान, प्रशासन की कार्रवाई
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हादसे में संजय कुमार, उनकी पत्नी बसंती देवी, भांजा ध्रुव, पायलट स्वराज दीप सिंह, सह-पायलट विवेक, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, नर्सिंग स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा और डॉ. विकास भगत की मौत हुई है। सभी शवों की पहचान कर ली गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *