loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

पंजाब में दर्दनाक हादसे में 2 भाईयों समेत 3 की मौत, डील करके लौट रहे थे घर

भारत इंफो : फाजिल्का जिले के अबोहर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

दो सगे भाइयों की एक साथ मौत
मृतकों की पहचान उदय (24), विशाल (22) और रमन (22) के रूप में हुई है। उदय और विशाल सगे भाई थे और अपने माता-पिता की इकलौती संतानें थे। दोनों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उदय शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। तीसरा युवक रमन, इन दोनों भाइयों की बुआ का बेटा था।

काम से लौटते वक्त हुआ हादसा
घायलों में रोशन और अनमोल शामिल हैं, जो उसी गांव बलुआणा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवक बागों में किन्नू तोड़ने का ठेका लेते थे और रविवार रात एक डील फाइनल करके वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से पूरे इलाके में गमगीन माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *