loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 15°C
Breaking News

गुरदासपुर के जांबाजों को सलाम, CM भगवंत मान ने मुआवजे का किया ऐलान

भारत इंफो : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर में कर्तव्य पालन के दौरान अपनी जान न्यौछावर करने वाले दो बहादुर पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शहीद ASI गुरनाम सिंह और PHG अशोक कुमार की बहादुरी को नमन करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों का बलिदान पूरे प्रदेश को सम्मान और निडरता के साथ सेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा।

आर्थिक मदद का बड़ा पैकेज, मिलेंगे 2-2 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि पंजाब सरकार दोनों शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेसिया प्रदान करेगी। इसके अलावा HDFC बैंक के साथ हुए विशेष समझौते के तहत दोनों परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बीमा राशि भी दी जाएगी। इस प्रकार शहीद के परिवार को कुल 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता सुनिश्चित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *