भारत इंफो : मशहूर पंजाबी सिंगर केएस मक्खन ने पंजाब की राजनीति में वापसी करते हुए शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है। शनिवार रात पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने उनके गांव शंकर पहुंचकर सिरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अकाली दल लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटा है।
केएस मक्शन की राजनीति में दूसरी पारी
केएस मक्खन पहले भी राजनीति से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 2014 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उन्हें 69,124 वोट मिले थे और वे चौथे स्थान पर रहे थे। लोकसभा चुनाव में हार के बाद 2016 में उन्होंने बसपा छोड़ दी थी। अब अपने पैतृक गांव शंकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केएस मक्खन ने स्पष्ट किया कि वे आगे राजनीति में आएंगे और क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।