loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

पाकिस्तान के अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 मौतों का दावा; महिलाएं-बच्चे शामिल

भारत इंफो : पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई हालिया आत्मघाती हमलों के बाद की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े सात कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया।

पाकिस्तान सरकार का बयान
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यह एक इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन था। सरकार का कहना है कि हालिया आत्मघाती हमलों के पीछे अफगानिस्तान की जमीन से संचालित नेटवर्क का हाथ है। पाकिस्तान के पास इस संबंध में पुख्ता सबूत मौजूद हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी।

नांगरहार में घर तबाह, परिवार मलबे में दबा
अफगानिस्तानी मीडिया के मुताबिक, हमले में नांगरहार प्रांत के एक घर को निशाना बनाया गया। एक ही परिवार के 23 लोग मलबे के नीचे दब गए। अब तक चार लोगों को ही बाहर निकाला जा सका है। हमले के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे, जिससे उन्हें बचने का मौका नहीं मिला।

16 मौतों का दावा, आधिकारिक पुष्टि बाकी
इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (IHRF) ने दावा किया है कि इस हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक और अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। स्थिति को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *