loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 15°C
Breaking News

फगवाड़ा में पंजाबी सिंगर पर दुकानदार से मारपीट का आरोप, CCTV फुटेज आई सामने

भारत इंफो : पंजाब के फगवाड़ा में मशहूर पंजाबी गायक गीता जैलदार और एक कपड़ा दुकानदार के बीच विवाद का मामला सामने आया है। दुकानदार ने आरोप लगाया है कि सिंगर और उनके साथ आए बाउंसरों ने दुकान में घुसकर मारपीट की। मामले की शिकायत फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है।

विवाद की वजह ढाई महीने पहले खरीदे गए कपड़े को वापस करने को लेकर बताई जा रही है। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें सिंगर और दुकानदार के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। फुटेज में कथित तौर पर सिंगर द्वारा दुकानदार को थप्पड़ मारने का दृश्य भी सामने आया है।

ढाई महीने पहले खरीदा था कुर्ता-चादरा
फगवाड़ा की ‘लाडी दी हट्टी’ के मालिक निशांत के मुताबिक गीता जैलदार ने करीब ढाई महीने पहले उनकी दुकान से लगभग दो हजार रुपए का कुर्ता-चादरा खरीदा था। शनिवार को वह कपड़ा वापस करने के लिए दुकान पर पहुंचे। दुकान में आते ही कपड़े की क्वालिटी पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें घटिया कपड़ा दिया गया है। इस पर मैने कपड़ा बदलने की पेशकश की, लेकिन इसी दौरान बहस शुरू हो गई। सिंगर के साथ आए लोगों ने भी दबाव बनाना और धमकाना शुरू कर दिया।

कपड़ा वापसी करने को लेकर हुआ विवाद
दुकानदार निशांत का कहना है कि उन्होंने सिंगर को समझाया कि कपड़ों की कोई गारंटी नहीं होती और कभी-कभी कपड़ा खराब भी निकल सकता है। यह जानबूझकर नहीं किया गया। कपड़ा वापस न करने पर विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि सिंगर के साथ आए 11 से 12 लोगों ने बदसलूकी की और हंगामा किया। इस दौरान उनकी शर्ट का बटन तक टूट गया और उन्हें थप्पड़ मारे गए।

सार्वजनिक रूप से माफी मांगे गीता जैलदार
निशांत ने बताया कि घटना के समय दुकान में महिला ग्राहक भी मौजूद थीं, लेकिन इसके बावजूद हंगामा किया गया। सिंगर और उनके साथियों ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। गीता जैलदार सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *