loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

पंजाब में फिर से शादी समारोह में सरपंच की गोली मारकर हत्या, हमलावर मौके से फरार

भारत इंफो : पंजाब में एक बार फिर से शादी समारोह में सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक तरनतारन-बठिंडा नेशनल हाईवे स्थित सिद्धू फार्म में चल रहे एक विवाह समारोह के दौरान दो अज्ञात युवकों ने ठठियां महंता गांव के सरपंच हरपिंदर सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

भाई भी गोली लगने से जख्मी
इस हमले के दौरान सरपंच के भाई को भी गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

4 जनवरी को भी हुई थी ऐसी घटना
आपको बता दें कि पंजाब में पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। 4 जनवरी को अमृतसर में एक शादी में शामिल होने आए तरनतारन के वल्टोहा गांव के सरपंच की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या विदेश में बैठे गैंगस्टर हैंडलर्स के इशारे पर की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *