loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 16°C
Breaking News

संगरूर में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज

भारत इंफो : संगरूर में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक 29 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बीती रात करीब 2 बजे की है, जब पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था। दो अज्ञात हमलावर दीवार फांदकर घर के भीतर दाखिल हुए और युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और गोलियां लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दीवार फांदकर आए हमलावर
मृतक की पहचान लहिलकलां गांव निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। हमलावरों ने जिस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ जाहिर होता है कि वे पूरी तैयारी के साथ आए थे। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग और परिजन इकट्ठा हुए, तब तक दोनों हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो चुके थे।

दो साल पहले हुई थी शादी 
गुरप्रीत सिंह ने करीब दो साल पहले ही लव मैरिज की थी और वह अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहा था। इस अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *