loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 16°C
Breaking News

जालंधर पुलिस का एक्शन, गैंगस्टर का किया एनकाउंटर

भारत इंफो : जालंधर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कौशल चौधरी गैंग से जुड़े शूटर आकाश को मुठभेड़ में घायल कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में मौजूद है, जिसके बाद टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की। जानकारी के अनुसार फोलड़ीवाल इलाके में पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर ही गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

जिम मालिक मर्डर केस में था वांटेड
शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी आकाश मोहाली के एक जिम मालिक की हत्या के मामले में वांटेड था और कई अन्य आपराधिक वारदातों में भी उसका नाम सामने आया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *