Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

बॉलीवुड फिल्म राइटर सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सुरक्षा के बीच पिता से मिलने पहुंचे सलमान

भारत इंफो : बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक ‘खान परिवार’ से चिंताजनक खबर सामने आ रही है। दिग्गज पटकथा लेखक और ‘भाईजान’ सलमान खान के पिता सलीम खान (90 वर्ष) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के मिलते ही सलमान खान अपनी भारी सुरक्षा टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।

भारी सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचे सलमान और अलवीरा
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही सलमान खान काफी चिंतित नजर आए। वह ब्लैक टी-शर्ट और कैप पहने सुरक्षाकर्मियों के सख्त पहरे के बीच अस्पताल के अंदर जाते देखे गए। उनके साथ उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री भी अपने पिता का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचीं। हालांकि, अभी तक परिवार या अस्पताल की ओर से सलीम खान की बीमारी के वास्तविक कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *