loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

लुधियाना में इंसानियत शर्मसार! नवजात बच्चे की 2 लाख रुपए में हो रही थी डील, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारत इंफो : लुधियाना में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है जहाँ एक मासूम नवजात को चंद रुपयों के लिए बेचा जा रहा था। यह पूरा मामला तब खुला जब रविवार दोपहर को कुछ लोग एक पार्क में बच्चे का सौदा करने के लिए जमा हुए। संदिग्ध हरकतों और बच्चे के लगातार रोने की वजह से आसपास के लोगों ने उन्हें घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

कमीशन के चक्कर में बिका मासूम
पुलिस पूछताछ के दौरान मोगा की रहने वाली मनदीप कौर ने बताया कि वह बच्चा गोद लेने की चाहत में यहां आई थी। रूचि नाम की बिचौलिया ने उसे झांसा दिया कि 2 लाख 10 हजार रुपए में उसे नवजात मिल जाएगा। इस सौदे में बिचौलिया अपना मोटा कमीशन रख रही थी। पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल हैं जो मजबूर मांओं को पैसों का लालच देकर उनके बच्चों का सौदा करते थे। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नवजात को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया
महिला मनदीप कौर ने कहा कि उसकी शादी को 5 से 6 साल हो गए। उसके कोई बच्चा नहीं है। उसका पति पेंट का काम करता है। उसे बच्चा चाहिए था, इसलिए उसने नर्स रुचि से बात की। वह उसे एक दोस्त के जरिए जानती थी। नर्स रुचि इस पूरे सौदे के बीच थी।

महिला के मुताबिक, नर्स ने उसे भरोसा दिया था कि कानूनी कागजी कार्रवाई के साथ बच्चा उसे सौंप दिया जाएगा। इसी सिलसिले में वह दोपहर को लुधियाना पहुंची थी, लेकिन बच्चे के रोने और महिला की संदिग्ध हरकतों के कारण लोगों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *