Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

गोवा के अरपोरा में नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 25 की मौत, 6 घायल

भारत इंफो : गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना तेज था कि आग तेजी से पूरे क्लब में फैल गई।

इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। मरने वालों में 4 टूरिस्ट, 14 क्लब स्टाफ और 7 अज्ञात लोग शामिल हैं।

12 बजे हुआ ब्लास्ट, फायर ब्रिगेड ने घंटों बाद काबू पाया

पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। ब्लास्ट के तुरंत बाद क्लब में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने लंबे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

CM प्रमोद सावंत मौके पर पहुंचे, मौत के कारणों पर बड़ा खुलासा

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो मौके पर पहुंचे। CM ने बताया कि 3 लोगों की मौत जलने से, जबकि बाकी की मौत दम घुटने से हुई

CM ने कहा कि हादसे की गहन जांच करवाई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *