loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 17°C
Breaking News

42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट : भारत पेट्रोलियम मुंबई ने BSF जालंधर को 2-1 से हराया, IOM ने RCF कपूरथला को 5-2 से हराया

भारत इंफो : भारत पेट्रोलियम मुंबई ने कड़े मुकाबले में बीएसएफ जालंधर को 2-1 से हराकर विजयी शुरुआत की और इंडियन ऑयल मुंबई ने रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को 5-2 से हराकर 42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में तीन अंक अर्जित किए। ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के चौथे दिन लीग राउंड के दो मैच खेले गए।

पहला लीग मैच पूल सी में भारत पेट्रोलियम मुंबई और बीएसएफ जालंधर के बीच खेला गया। खेल के 23वें मिनट में भारत पेट्रोलियम मुंबई के मनप्रीत सिंह ने गोल करके स्कोर 1-0 कर दिया। इसके बाद खेल के 41वें मिनट में बीएसएफ जालंधर के कप्तान हतिंदर सिंह ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। खेल के 47वें मिनट में भारत पेट्रोलियम के मनप्रीत सिंह ने एक और गोल कर मैच 2-1 से जीत लिया और तीन अंक अर्जित किए।

दूसरा लीग मैच पूल ए में पिछले वर्ष की विजेता इंडियन ऑयल मुंबई और रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला के बीच खेला गया। खेल के 10वें मिनट में रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला के सुरदर्शन सिंह ने गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। हाफ टाइम तक रेल कोच फैक्ट्री 1-0 से आगे थी।

खेल के 18वें मिनट में इंडियन ऑयल के सुमित कुमार ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। खेल के 25वें मिनट में इंडियन ऑयल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अफ्फान यूसुफ ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। खेल के 30वें मिनट में इंडियन ऑयल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तलविंदर सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। खेल के 41वें मिनट में रेल कोच फैक्ट्री के जोगिम्बर रावत ने गोल कर स्कोर 2-3 कर दिया। खेल के 49वें मिनट में इंडियन ऑयल के तलविंदर सिंह ने गोल करके स्कोर 4-2 कर दिया। खेल के 56वें मिनट में इंडियन ऑयल के रोशन मिंज ने गोल करके स्कोर 5-2 कर दिया। इंडियन ऑयल ने यह मैच जीतकर तीन अंक हासिल किए।

आज के मैचों के मुख्य अतिथि अमोलक सिंह गखल (अमेरिका) (जो टूर्नामेंट की विजेता टीम को 5.51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देंगे), सुखजीत सिंह चीमा (पुखराज), आशुतोष गुप्ता (कार्यकारी निदेशक इंडियन ऑयल), सिल्वी राजू अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी (मलेशिया) थे।

इस मौके पर लखविंदर पाल सिंह खैरा, इकबाल सिंह संधू, सुरिंदर सिंह भापा, गुरविंदर सिंह गुल्लू, राम प्रताप, प्रोफेसर किरपाल सिंह मथारू, एलआर नैय्यर, अवतार सिंह, मनप्रीत सिंह (ऑस्ट्रेलिया), सुरिंदर सिंह, गौरव अग्रवाल, ओलंपियन सुरजीत सिंह के बड़े भाई बलजीत सिंह, हरिंदर संघा, गुरिंदर संघा, रणबीर टुट, नरिंदर पाल सिंह जज, नत्था सिंह गाखल, गौरव महाजन विशेष रूप से उपस्थित थे।

27 अक्टूबर के मैच

पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली बनाम भारतीय वायु सेना- शाम 4-30 बजे

भारतीय रेलवे बनाम सीआरपीएफ दिल्ली- शाम 5-45 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *