Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

त्योहारों के बीच वेरका ने बढ़ाए लस्सी के दाम, अब 35 रुपये में मिलेगा नया पैकेट

भारत इंफो : त्योहारों के सीजन के बीच पंजाब की डेयरी ब्रांड वेरका (Verka) ने ग्राहकों को झटका दे दिया है। कंपनी ने लस्सी के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। अब लस्सी का पैकेट ₹30 की बजाय ₹35 में मिलेगा। वहीं दिल्ली एनसीआर और अन्य राज्यों में यह पैकिंग ₹40 में बिकेगी।

क्वांटिटी में बढ़ोतरी, लेकिन कीमत भी ज्यादा
वेरका ने कीमत के साथ-साथ पैक की मात्रा में भी बदलाव किया है। पहले ₹30 में 800 मिलीलीटर की लस्सी मिलती थी, जबकि अब ₹35 में 900 मिलीलीटर का पैकेट उपलब्ध होगा। हालांकि क्वांटिटी बढ़ने के बावजूद कीमत में हुई बढ़ोतरी से ग्राहकों की जेब पर असर पड़ना तय है।

नए रेट आज से लागू

जानकारी के मुताबिक नए रेट वाले पैकेट आज से ही बाजार में आ गए हैं। त्योहारों के सीजन में दूध, दही और लस्सी जैसे डेयरी उत्पादों की खपत बढ़ जाती है, ऐसे में दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।

ग्राहकों ने जताई नाराज़गी

स्थानीय ग्राहकों का कहना है कि पहले ही महंगाई बढ़ रही है, और अब लस्सी के दाम में बढ़ोतरी से त्योहारों का बजट और बिगड़ जाएगा। वहीं दुकानदारों का कहना है कि वेरका के नए पैकेट की मांग बनी हुई है, क्योंकि लोग ब्रांड पर भरोसा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *