Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

IFS अधिकारी उदय सोनी को अंतिम विदाई, सोनिया गांधी, हुड्डा और कांग्रेस के कई दिग्गज हुए शामिल

भारत इंफो : पूर्व आईएफएस (IFS) अधिकारी और अनुभवी राजनयिक उदय सोनी को शनिवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उदय सोनी जो कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी के पति थे उनका निधन हो गया था। सोनी मूल रूप से होशियारपुर जिले के बजवाड़ा से ताल्लुक रखते थे।

उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ ही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, सलमान खुर्शीद, कुमारी शैलजा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय चिब्ब, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, सुभाष शर्मा (दिल्ली), श्याम सुंदर अरोड़ा और पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरप्रीत लाली सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत उदय सोनी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त अंबिका सोनी जी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में उदय सोनी के योगदान को याद किया गया। नेताओं ने शोक की इस घड़ी में परिवार के साथ अपनी एकजुटता प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *