भारत इंफो : आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर में अपने संगठनात्मक ढांचे को और मज़बूत करते हुए आज सर्किट हाउस में नए नियुक्त हल्का कोऑर्डिनेटरों और वाइस कोऑर्डिनेटरों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया।
सिरोपाओ भेंट कर किया गया सम्मानित
इस अवसर पर दोआबा मीडिया इंचार्ज तरनदीप सिंह सनी और जिला मीडिया इंचार्ज (अर्बन) संजीव भगत ने सभी नए पदाधिकारियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। दोआबा मीडिया सचिव आत्म प्रकाश सिंह बब्बलू और जिला मीडिया सचिव (अर्बन) जसकरण सिंह ने सभी नव-नियुक्त सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
हमारी मीडिया विंग सबसे मज़बूत
दोआबा मीडिया इंचार्ज तरनदीप सिंह सनी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार ज़मीनी स्तर पर अपनी टीम को मज़बूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का वास्तविक समाधान करना है, और नई टीम इस मिशन को और तेज़ी देगी। सनी ने दावा किया कि दोआबा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की मीडिया विंग बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों की तुलना में कहीं अधिक मज़बूत है, जो कार्यकर्ताओं की निष्ठा, मेहनत और एकजुटता का परिणाम है।
युवाओं को मिला नेतृत्व का अवसर
जिला मीडिया इंचार्ज (अर्बन) संजीव भगत ने कहा कि पार्टी हमेशा युवाओं को नेतृत्व का अवसर देने की नीति पर चलती रही है। AAP का हर कार्यकर्ता जनसेवा के लिए समर्पित है और ये नए कोऑर्डिनेटर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इन पदाधिकारियों को किया गया सम्मान
सम्मान प्राप्त करने वाले नए पदाधिकारियों में अनमोल खन्ना, कुलविंदर सिंह हीरा, मलकित सिंह, सुखदीप सिंह रंधावा, नरेश काली, अभिषेक, दीपक कुमार और मनजीत सिंह शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का विश्वास दिलाया।