Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा! BJP सांसद पर ईंट-पत्थरों से अटैक, कहा- ‘यहां से दफा हो जाओ!

भारत इंफो : बाढ़ पीड़ितों की मदद करने गए भाजपा सांसद पर स्थानीय लोगों ने हमल कर दिया। उनके पर ईट-पत्थरों से हमला किया गया। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं और उनका सिर फूट गया है। 500 से ज्यादा इकट्ठे हुए लोगों ने उन्हें वापिस जाने के लिए कहा है। घटना पश्चिम बंगाल के नागरकाटा इलाके की है। जहां लोगों के विरोध के बाद भाजपा सांसद खगेन मुर्मू को वापिस जाना पड़ा।

मदद करने पहुंचे थे भाजपा सांसद
पश्चिम बंगाल की मालदा नार्थ सीट से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पार्टी वर्करों के साथ जलपाईगुड़ी के बाढ़ पीड़ित इलाके नागरकाटा में मदद करने पहुंचे थे। जैसे ही वह वहां पर पहुंचे तो सैंकड़ों लोगों की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। उनकी गाड़ी पर पत्थराबाजी की गई, जिसमें उनका सिर फूट गया।

विधायक पर भी किया हमला
लोगों ने सांसद के साथ गए भाजपा विधायक शंकर घोष और अन्य नेताओं पर भी हमला किया। सभी बाढ़ प्रभावित इलाके में लोगों को राहत सामग्री बांटने गए थे। हमले से पहले 500 से ज्यादा लोगों ने ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए और सड़कें जाम कर दीं। हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में भाजपा सांसद खून से लथपथ एक गाड़ी में बैठे हुए दिखाई दिए। उनके चेहरे से लगातार खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *