loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

पूर्व मंत्री पर हमला दरअसल था बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा, NIA का खुलासा!

भारत  इंफो : पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित घर पर  हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने चार्जशीट दाखिल की है। यह हमला 7 अप्रैल 2025 की रात हुआ था, जबकि इस मामले की जांच NIA ने 12 अप्रैल को अपने हाथ में ली थी।

बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा

जांच में सामने आया कि यह हमला बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकियों द्वारा रची गई एक सुनियोजित आतंकी साजिश थी। आरोपियों का उद्देश्य पंजाब के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाना, राज्य में डर का माहौल बनाना और BKI के लिए फंड जुटाना था।

चार आरोपी और उनकी भूमिका

  1. सैदुल अमीन — अमरोहा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है, जिसे गिरफ्तार किया जा चुका है। उसी ने मंत्री के घर पर ग्रेनेड फेंका था।
  2. अभिजोत जांगड़ा — कुरुक्षेत्र (हरियाणा) निवासी है। इसे भी गिरफ्तार किया गया है। इसने हमले के लिए पैसों की व्यवस्था की थी।
  3. कुलबीर सिंह सिद्धू — यमुनानगर (हरियाणा) का रहने वाला है और अभी फरार है। वह इस साजिश का मुख्य मास्टरमाइंड और BKI का सक्रिय सदस्य है।
  4. मनीष उर्फ काका राणा — करनाल (हरियाणा) निवासी है, जो फिलहाल फरार है और साजिश में शामिल था।

हमले के बाद कुलबीर सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है और रेड कॉर्नर नोटिस जारी है।

NIA की आगे की कार्रवाई

NIA ने बताया कि कुलबीर सिंह को इससे पहले VHP नेता विकास प्रभाकर की हत्या (अप्रैल 2024) के केस में भी चार्जशीट किया गया था।

एजेंसी अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और भारत में सक्रिय BKI नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *