भारत इंफो : महाराष्ट्र के नागपुर में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ग्रेट नाग रोड पर अशोक सर्किल के पास बने फ्लाईओवर की बीम घर की बालकनी के ऊपर से निकल रही है। इस चौंकाने वाली तस्वीर और वीडियो के वायरल होने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
998 करोड़ रुपये की परियोजना से जुड़ा विवाद
यह फ्लाईओवर इंदौर और दीघोरी इलाकों को जोड़ने के लिए बनाया गया है, जिसकी कुल लागत लगभग 998 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आम लोगों और विशेषज्ञों ने इस अनोखी निर्माण योजना पर आश्चर्य जताया है और इसे लेकर बहस तेज हो गई है।
NHAI का पक्ष: समय पर समस्या नहीं थी
NHAI के अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण के समय घर और फ्लाईओवर के बीच डेढ़ मीटर का अंतर था। बालकनी बाद में बनाई गई थी, इसलिए निर्माण के समय कोई समस्या नहीं थी। इस पर उन्होंने खुद को निर्दोष बताया।
नगर निगम का बयान: सलाह नहीं ली गई
नगर निगम का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को बनाते समय उनके साथ कोई परामर्श नहीं किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि घर भी अतिक्रमण के अंतर्गत नहीं आता, इसलिए उसे तोड़ना संभव नहीं है।
अब बन गया सवाल का निशाना
इस घटना ने निर्माण प्रक्रिया की पारदर्शिता और निगरानी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर NHAI और नगर निगम का खूब मजाक भी उड़ा रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोग इसे दुनिया का 8वां अजूबा भी कह रहे हैं।