Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

टेकऑफ के दौरान Spicejet प्लेन का गिरा टायर, बीच आसमान में पैसेंजर्स की सांसें अटकीं

भारत इंफो, डेस्क : गुजरात में स्पाइसजेट की फ्लाइट का टेकऑफ के दौरान टायर फट गया और वह रनवे पर जा गिरा। जिससे पैसेंजर्स के बीच हड़कंप मच गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेन की मुंबई में इमरजैंसी लैंडिंग करवाई। तब जाकर प्लेन में सवार 75 पैसेंजर्स को सांस में सांस आई।

स्पाइसजेट ने आधिकारिक बयान में बताया गया कि Q400 प्लेन ने 12 सितंबर को कांडला एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान के तुरंत बाद बाहरी टायर रनवे पर गिरा पाया गया, लेकिन प्लेन को बिना किसी तकनीकी परेशानी के मुंबई एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक उतार लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *